Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P Crime : भोपाल में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, अडीबाजों समेत...

M.P Crime : भोपाल में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, अडीबाजों समेत USDT ठगी गैंग गिरफ्तार

भोपाल :  भोपाल शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देश पर जोन-04 क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत निशातपुरा इलाके में दहशत फैलाने वाले अडीबाजों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी मनोज पटवा के नेतृत्व में की गई।

मारपीट और धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

मामले में फरियादी जय नामदेव के साथ आरोपियों द्वारा गाली-गलौच और मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई थी। बदमाशों ने शराब पीने के लिए 2 हजार रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छोटे राजा और इरशाद खान उर्फ बच्चा को गिरफ्तार कर लिया। छोटे राजा पर पहले से 8 और इरशाद पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Read More : बड़ी खबर : मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में फिजिकल टेस्ट की तारीखों का ऐलान, 13 मार्च तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

USDT ठगी का खुलासा, 15 लाख की धोखाधड़ी

दूसरी बड़ी कार्रवाई में थाना शाहपुरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कम कीमत पर USDT दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। फरियादी राजेश अग्रवाल (कोलार निवासी) की शिकायत पर दर्ज प्रकरण में सामने आया कि 4 जनवरी 2026 को आरोपियों ने नगद राशि लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 36/26 धारा 318(4) और 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी श्रीराम अहिरवार सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 3 विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 7.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

संयुक्त कार्रवाई से इलाके में राहत

यह घटना 5 फरवरी 2026 की शाम जनता नगर क्षेत्र से जुड़ी बताई गई है, जिसमें थाना निशातपुरा में अपराध क्रमांक 76/26 दर्ज किया गया। पुलिस टीम की त्वरित और समन्वित कार्रवाई से क्षेत्र में भय का माहौल कम हुआ है।

कुल मिलाकर भोपाल पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here