CG News : दंतेवाड़ा : एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

0
196

रिपोर्ट : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा यातायात टीम द्वारा एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक कॉलेज जावांगा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन में आयोजित किया गया।

Read news : CG News : गढ़ कलेवा : छत्तीसगढ़ी स्वाद और महिला सशक्तिकरण की अद्भुत पहल

कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिला के यातायात प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र त्रिपाठी और महिला सेल प्रभारी आशा सिंह प्रवक्ता के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान के प्राचार्य डॉ. मुकेश ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Read news : comedian Ravi Gupta : कॉमेडियन रवि गुप्ता 12 सितंबर को रायपुर में लगाएंगे ठहाकों की महफिल, “कल की चिंता नहीं करता” शो में गूंजेगी हंसी की फुहारें

यातायात प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकगण को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और उनके पालन के महत्व पर जानकारी दी। इसके साथ ही छात्रों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में यातायात टीम द्वारा राहगीर योजना के संबंध में जानकारी साझा की गई। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना होने पर राहगीर की मदद करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Read news : Gwalior Special Story : मोबाइल की लत में गुम होते बच्चे, लेकिन अमर सिंह आज भी जिंदा रखे हैं खिलौनों की दुनिया….पढ़े ये शानदार स्टोरी

महिला सेल प्रभारी आशा सिंह ने छात्रों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी और उससे बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया। इसके साथ ही अभिव्यक्ति एप के बारे में जानकारी दी गई और छात्र-छात्राओं ने इसे इंस्टाल किया, जो किसी अप्रिय परिस्थिति में तत्काल सहायता हेतु उपयोगी है।

कार्यशाला में संस्थान के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य डॉ. मुकेश ठाकुर ने अतिथियों को कार्यशाला के सफल संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share The News
Previous articleIndore Bomb Threat : गोल्डन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी….मचा हड़कंप
Next articleVice Presidential Election : संसद में दोपहर 67% वोटिंग पूरी, NDA उम्मीदवार की जीत तय या होगा चौंकाने वाला उलटफेर?…..
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here