Friday, May 15, 2026
33.5 C
Raipur

Raigarh Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रायगढ़ पुलिस ने 105 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

Raigarh Crime : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 105 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो लग्जरी कारों में गांजा लेकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। पुलिस ने इस दौरान दो कारें, चार मोबाइल फोन और कुल 44.85 लाख रुपये मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की है।

Raigarh Crime : जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को सूचना मिली थी कि ओडिशा के कनकतुरा से दो कारों में गांजा की बड़ी खेप उत्तर प्रदेश भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ओडिशा सीमा से सटे बड़माल रेलवे लाइन के पास बैरिकेडिंग कर दोनों कारों को रोका। तलाशी में ग्रे स्विफ्ट डिजायर (OR 17 G 4546) और ब्लैक ग्रैंड विटारा (CG 13 BB 9200) से 103 पैकेटों में कुल 105 किलो गांजा बरामद किया गया।

Raigarh Crime : गिरफ्तार आरोपियों में रविशंकर गौतम (निवासी झांसी, यूपी), विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह (निवासी सरिया, सारंगढ़-बिलाईगढ़) और दीपक जोहरी (निवासी किरोड़ीमल नगर, रायगढ़) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से खरीदा गया था और उसे उत्तर प्रदेश ले जाकर बेचने की योजना थी।

Raigarh Crime : पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वीर सिंह के खिलाफ सरिया थाने में एनडीपीएस एक्ट के दो प्रकरण पहले से दर्ज हैं। वहीं दीपक जोहरी पर कोतरारोड थाने में मारपीट सहित तीन मामले दर्ज हैं और उस पर पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। इनके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस ने इस प्रकरण में संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी है।

Raigarh Crime : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का नतीजा है। तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Raigarh Crime : गिरफ्तार आरोपी

रविशंकर गौतम (34 वर्ष), जरथाई, थाना चिरगांव, झांसी, उत्तर प्रदेश
विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह (42 वर्ष), कोर्रा, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
दीपक जोहरी (42 वर्ष), किरोड़ीमल नगर, वार्ड क्रमांक 04, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories