CG Vyapam : रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग (PHQC25) भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को आयोजित होगी।
CG Vyapam : परीक्षा का समय और पैटर्न
परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी। कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट की होगी और परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड
उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर बिना फोटोयुक्त एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वैध पहचान पत्र में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट शामिल हैं।
परीक्षा केंद्र
परीक्षा छत्तीसगढ़ के पांचों संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी:
-
बिलासपुर
-
रायपुर
-
दुर्ग
-
जगदलपुर
-
अंबिकापुर
प्रथम चरण की दक्षता परीक्षा अक्टूबर 2023 में पूरी हो चुकी है। इस चरण में दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक माप और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन 4 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था।
जरूरी निर्देश
-
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंचें।
-
प्रवेश गेट पर फ्रिस्किंग की जाएगी।
-
परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर, इयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पर्ची, बैग, बेल्ट, टोपी आदि प्रतिबंधित होंगे।
-
परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन का उपयोग करने पर कार्रवाई होगी।
-
परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले और समाप्ति के आधा घंटा पहले प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा कक्ष में केवल ये सामग्री ले जाएं
-
प्रवेश पत्र
-
काला या नीला बाल-पॉइंट पेन
-
फोटोयुक्त पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि की मूल प्रति)
फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के अभाव में उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।











