Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News : संजय गांधी अस्पताल के तीसरे फ्लोर से गिरकर मरीज...

Rewa News : संजय गांधी अस्पताल के तीसरे फ्लोर से गिरकर मरीज की मौत, हफ्ते भर में दूसरा मामला सामने

रीवा, 08 सितंबर 2025 : संजय गांधी अस्पताल के तीसरे फ्लोर में सोमवार को एक मरीज की मौत हो गई। दिल सिंह (निवासी खैरा) तृतीय तल के वॉशरूम में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस जांच कर रही है कि यह हादसा था या मरीज ने आत्महत्या की।

Read News : Super Specialty Hospital : आधुनिक इलाज’ के दावे फेल, रीवा अस्पताल में निर्माण की बड़ी खामियां उजागर

घटना का विवरण

मृतक की पत्नी उर्मिला सिंह ने बताया कि उनके पति को सांस फूलने की बीमारी थी, जिसके चलते उन्हें रविवार को तृतीय तल स्थित ICU वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया, “मैं उन्हें वॉशरूम लेकर गई थी। मेरे पति ने कहा कि तुम जाकर वार्ड का बिस्तर बना दो। जब मैं दोबारा वॉशरूम पहुंची तो वह वहाँ नहीं थे। थोड़ी देर बाद पता चला कि वह नीचे गिर गए हैं। मैं भागते हुए नीचे गई तो उन्हें मृत पाया।”

हफ्ते भर में दूसरी घटना

हफ्ते भर में संजय गांधी अस्पताल के तृतीय तल से गिरने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बैकुंठपुर के गुप्ता परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य ने उपचार के दौरान तृतीय तल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इन लगातार घटनाओं के बाद अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Read News : दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन : 60 लाख का गांजा जब्त, 1.53 करोड़ की संपत्ति सीज…

अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया

अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और सुरक्षा प्रोटोकॉल के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस जांच

अमहिया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में यह निर्धारित करने की कोशिश की जा रही है कि मरीज ने आत्महत्या की या यह एक दुर्घटना थी।

Share The News
Previous articleSuper Specialty Hospital : आधुनिक इलाज’ के दावे फेल, रीवा अस्पताल में निर्माण की बड़ी खामियां उजागर
Next articleATM fraud : पलक झपकते ही खाते से उड़ गए पैसे, ठगों ने एटीएम में खेला खेल
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here