Jobs Platform : LinkedIn को मिलेगी कड़ी चुनौती, OpenAI लॉन्च करेगा AI-पावर्ड Jobs Platform

नई दिल्ली : कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कंपनी OpenAI अब नौकरी और हायरिंग सेक्टर में बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी जल्द ही OpenAI Jobs Platform लॉन्च करने की तैयारी में है, जो सीधे तौर पर LinkedIn को चुनौती देगा।

Read News : CG Politics : कैबिनेट मीटिंग में केवल चाय बिस्किट खाते है, दीपक बैज ने दागे सवाल

टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया प्लेटफॉर्म कंपनियों और नौकरी तलाशने वालों को एक साथ जोड़ेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी कि इसमें AI की मदद से कंपनियों की जरूरत के हिसाब से सही उम्मीदवार खोजा जाएगा

Read News : Balod News : बेलौदी में हरियाली समिति द्वारा व्यापक पौधरोपण अभियान 300 पौधे रोपे

अगले साल होगा लॉन्च

OpenAI के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि यह प्लेटफॉर्म अगले साल यानी 2026 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि लॉन्चिंग की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट खासतौर पर छोटे व्यवसायों और स्थानीय प्रशासन के लिए मददगार साबित होगा।

कैसे करेगा काम?

OpenAI में एप्लिकेशन डिविजन के CEO फिजी सिमो ने बताया कि AI सिस्टम कंपनियों की आवश्यकताओं को समझकर यह तय करेगा कि कौन-सा उम्मीदवार उनके काम के लिए उपयुक्त है। ऐसे कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इससे हायरिंग प्रक्रिया पहले से तेज और ज्यादा प्रभावी हो जाएगी।

Read News : Tilda Nevra : सरोरा में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता संपन्न, 15 ग्रामों के प्रतिभागियों ने किया मंच पर जलवा

LinkedIn को मिलेगी चुनौती

दुनियाभर में LinkedIn फिलहाल सबसे लोकप्रिय प्रोफेशनल नेटवर्किंग और जॉब प्लेटफॉर्म है। इसके को-फाउंडर रीड हॉफमैन रहे हैं और फिलहाल इस पर Microsoft का मालिकाना हक है। लेकिन अब OpenAI का नया कदम LinkedIn के लिए सीधी चुनौती साबित हो सकता है।

OpenAI का विस्तार

ChatGPT जैसे लोकप्रिय AI चैटबॉट से पहचान बनाने वाली OpenAI अब अन्य क्षेत्रों में भी कदम रख रही है। जॉब प्लेटफॉर्म के अलावा कंपनी भविष्य में और भी प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories