HomeMadhya PradeshGwalior Crime News : सड़क पर खूनी खेल, युवक की चाकू गोदकर...

Gwalior Crime News : सड़क पर खूनी खेल, युवक की चाकू गोदकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Date:

Related stories

Gwalior Crime News : ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया इलाके में सुबह-सुबह सनसनी फैल गई जब लोगों ने सड़क की सीढ़ियों पर एक लहूलुहान युवक का शव देखा। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बहोड़ापुर पुलिस ने शव की पहचान आनंदपाल के रूप में की।

Gwalior Crime News : परिजनों ने बताया कि आनंदपाल देर रात अपने दोस्तों के साथ था और शराब पीने के बाद किसी विवाद में फंस गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संभवतः रात 2 से 2:30 बजे के बीच शराब पीने के दौरान झगड़े में आनंदपाल की चाकुओं से हत्या की गई। आनंदपाल रात 12:30 बजे अपने एक दोस्त के पास ₹100 मांगने गया था।

मौके पर पहुंचे सीएसपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि घटना स्थल के पास हीरा भूमिया मंदिर के पास आनंदपाल का शव पड़ा था। पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। मृतक के पास कुछ पैसे भी बरामद हुए हैं।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही हत्या के कारण और आरोपी की पहचान सार्वजनिक करेगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here