Friday, August 14, 2026
Home Madhya Pradesh ग्वालियर में गुंडागर्दी : घर पर पथराव, परिवार पर जानलेवा हमला…वीडियो वायरल

ग्वालियर में गुंडागर्दी : घर पर पथराव, परिवार पर जानलेवा हमला…वीडियो वायरल

0
147
ग्वालियर में गुंडागर्दी
ग्वालियर में गुंडागर्दी

ग्वालियर में गुंडागर्दी : ग्वालियर। शहर के तानसेन नगर C ब्लॉक में सोमवार को एक मामूली विवाद भारी हिंसा में बदल गया। बदमाशों ने घर पर जमकर पथराव किया और राखी ईंटों से घर के दरवाजे व खिड़कियां तोड़ दीं। इस दौरान घर में मौजूद लोगों को लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ग्वालियर में गुंडागर्दी : पीड़ित परिवार सदमे में है और बदमाशों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में भय का माहौल है।

ग्वालियर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दावा कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here