Bemetra News : मिलावटी शराब पर कार्रवाई: नवागढ़ शराब दुकान में उड़नदस्ता की छापेमारी, 7 पेटी शराब जब्त, 9 कर्मचारी आरोपित

Bemetra News : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ स्थित कंपोजिट शासकीय शराब दुकान में मिलावटी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। राज्य स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए दुकान में छापा मारा, जहां से 7 पेटी (कुल 48 पौवा) देशी मिलावटी मदिरा जब्त की गई।

Bemetra News : उक्त कार्रवाई के तहत दुकान में कार्यरत 9 कर्मचारियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 38(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Bemetra News : सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से इस दुकान में मिलावट का खेल चल रहा था। शिकायत मिलने के बाद उड़नदस्ता टीम ने दबिश दी और मौके से शराब के सैंपल जब्त कर उनकी जांच की। जांच में सामने आया कि देशी प्लेन मदिरा में शेरा की मात्रा निर्धारित 50 UP से अधिक पाई गई — जो कि 68.9 UP थी।

Bemetra News : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मिलावट सुनियोजित ढंग से की जा रही थी। अब मामले की गहन जांच की जा रही है, और आबकारी विभाग की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG News: 1000 करोड़ के कथित फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन! रायपुर के महेंद्र गोयनका गिरफ्तार

Mahendra Goenka Arrest:महेंद्र गोयनका गिरफ्तारी मामला में कोलकाता पुलिस...

Related Articles

Popular Categories