Aland Assembly Seat : कर्नाटक सीट गड़बड़ी मामला : खड़गे ने EC पर साधा निशाना, पूछा- क्या चुनाव आयोग भाजपा का ऑफिस बन गया है?

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक की अलंद विधानसभा सीट पर मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला उठाते हुए चुनाव आयोग (EC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खड़गे ने रविवार को कहा कि ऐसा लगता है मानो चुनाव आयोग अब भाजपा का “बैक ऑफिस” बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने वोटर फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारी देना बंद कर दिया है और दोषियों को बचाया जा रहा है।

Read News : Balod News : गणपति बप्पा का भव्य विसर्जन रेहची अर्जुंदा में उत्साह और भक्ति का संगम

खड़गे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मई 2023 विधानसभा चुनाव से पहले अलंद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची से नाम हटाए गए थे। इस मामले की जांच के दौरान शुरुआत में चुनाव आयोग ने कुछ दस्तावेज जरूर उपलब्ध कराए, लेकिन अब आयोग महत्वपूर्ण सबूत देने से इनकार कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह रवैया वास्तविक गुनहगारों को बचाने की साजिश है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि फरवरी 2023 में दर्ज मामले की जांच में 5,994 जाली आवेदन सामने आए, जो वोटर फ्रॉड की बड़ी साजिश का स्पष्ट सबूत है। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने सीआईडी जांच का आदेश भी दिया था। खड़गे ने सवाल उठाया कि आयोग किसे बचा रहा है—क्या भाजपा के वोट चोरी विभाग को? क्या सीआईडी जांच को पटरी से उतारने का दबाव डाला जा रहा है?

Read News : special cleaning campaign : गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर अक्षय कुमार और अमृता फडणवीस ने चलाया सफाई अभियान

उधर, चुनाव आयोग ने खड़गे के ताजा आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि पहले भी EC कांग्रेस और विपक्ष के आरोपों को “बेबुनियाद” बता चुका है। आयोग का कहना था कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी है और किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है।

इससे पहले, 7 अगस्त को राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी हुई और मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट न देकर चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर “चुनाव चोरी” किया। राहुल ने यहां तक कहा था कि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी यही मॉडल अपनाया गया।

Read News : Ashoka Pillar : अशोक स्तंभ तोड़ने वालों को दरख्शां अंद्राबी ने कहा आतंकवादी, TRF ने दी जान से मारने की धमकी

कर्नाटक की इस सीट पर जारी विवाद अब राष्ट्रीय स्तर पर सियासी गर्मी बढ़ा रहा है। कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रही है, जबकि भाजपा और आयोग इन आरोपों को खारिज करते आए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *