HomeNationalMumbaiDharavi Redevelopment : पहले चाबी फिर खाली होगी बस्ती : प्रणव अडानी...

Dharavi Redevelopment : पहले चाबी फिर खाली होगी बस्ती : प्रणव अडानी ने बताया धारावी रिडेवलपमेंट का मास्टर प्लान

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Dharavi Redevelopment : नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के एग्रो और ऑयल एंड गैस सेगमेंट के मैनेजिंग डायरेक्‍टर प्रणव अडानी ने ‘एजेंडा आजतक’ में मुंबई के बहुचर्चित धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्‍ट पर विस्तार से बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा रिडेवलपमेंट प्रोजेक्‍ट है, जिसकी सूरत अब जल्द ही बदलने वाली है, जबकि पिछले 40 वर्षों से इसे रिडेवलप करने की कोशिशें चल रही थीं।अदानी ग्रुप मध्य प्रदेश में ₹75,000 करोड़ निवेश करेगा, प्रणव अदानी का ऐलान,  इस सेक्टर में होगा सबसे ज्यादा - India TV Hindi

Dharavi Redevelopment : ‘पहले घर की चाबी, फिर होगा खाली’ की नीति

प्रणव अडानी ने धारावी के निवासियों के सबसे बड़े डर को समझते हुए ग्रुप की रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, “सबसे बड़ा डर होता है कि जगह खाली कराकर घर मिलेगा कि नहीं।” इस समस्या को दूर करने के लिए अडानी ग्रुप ने फैसला किया है कि पहले निवासियों के लिए घर बनाए जाएंगे, और पहले घर की चाबी लोगों को दी जाएगी, जिसके बाद ही रिडेवलपमेंट का काम शुरू करने के लिए पुरानी जगह खाली कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत 2 लाख घर बनाए जाने हैं। सरकार के मानदंडों के अनुसार, जो निवासी साल 2000 से पहले धारावी में रहते थे, उन्हें वहीं पर घर दिया जाएगा। जबकि साल 2000 के बाद रहने वालों को मुंबई में कहीं और घर बनाकर दिया जाएगा।Gautam Adani Dharavi Redevelopment Project Plan Update | Mumbai News |  धारावी की झुग्गी बस्ती को रिडेवलप करेगा अडाणी ग्रुप: महाराष्ट्र सरकार ने  एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी ...

Dharavi Redevelopment : आधुनिक सुविधाओं से लैस मल्टी-मॉडल डेवलपमेंट

प्रणव अडानी ने कहा कि धारावी शहर के बिल्कुल बीचो-बीच स्थित है और यहां तमाम आधुनिक सुविधाएं हैं। रिडेवलपमेंट के तहत यहां मेट्रो से लेकर अन्य इंफ्रा प्रोजेक्ट डेवलप किए जाएंगे। इसका उद्देश्य धारावी को मल्टी-मॉडल तरीके से डेवलप करना है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का पूरा प्लान तैयार है और इस पर तेजी से काम हो रहा है, जिससे यह बस्ती एक आधुनिक शहरी केंद्र बन सके।

Dharavi Redevelopment : इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस: मुंबई एयरपोर्ट और असम का विस्तार

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर बात करते हुए प्रणव अडानी ने कहा कि मुंबई में दो से तीन एयरपोर्ट होने ही चाहिए, जैसा कि लंदन जैसे बड़े शहरों में 4-5 एयरपोर्ट हैं। उन्होंने नवी मुंबई एयरपोर्ट के आने से होने वाले बड़े बदलावों का उल्लेख किया, जिससे यात्रियों का करीब आधा घंटे तक का समय कम हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने असम के एयरपोर्ट के विस्तार की भी योजना बताई, जिसे उन्होंने एक रणनीतिक लोकेशन करार दिया जहां पहले ज्यादा निवेश किया जाना चाहिए था।Dharavi Slum:जानिए क्या है मुंबई के दिल धारावी की कहानी, अंग्रेजों ने एशिया  की सबसे बड़ी बस्ती को बसाया था - Gautam Adani Group Dharavi Redevelopment  History Of Dharavi In Hindi Dharavi Economy Mumbai - Amar Ujala Hindi News  Live

Dharavi Redevelopment : बिहार में अवसर और AI पर विचार

बिहार में व्यापार के अवसरों पर प्रणव अडानी ने कहा कि वहां के युवा महत्वाकांक्षी हैं और अगर उन्हें मौका दिया जाए तो बिहार को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता। इसी कारण अडानी ग्रुप ने वहां स्मार्ट मीटर से लेकर सीमेंट प्लांट तक शुरू किए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर उन्होंने कहा कि यह जीवन का एक हिस्सा बन जाएगा और इससे नौकरियों की कटौती नहीं, बल्कि जॉब की कैटेगरी बदल सकती है। उन्होंने युवा उद्यमियों को हमेशा एक उद्यमी सोच रखने का सुझाव दिया।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here