Bhopal News : ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा को विदाई, भोपाल के प्रमुख घाटों पर विसर्जन शुरू

VIKASH KHALKHO

भोपाल : भोपाल में 10 दिन के गणेशोत्सव के समापन के साथ ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। राजधानी के प्रेमपुरा घाट पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को विदाई दी।

Read News : Bhopal News : परीक्षा देने आई छात्रा ने स्कूल में लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी

छोटी मूर्तियों का विसर्जन कुंड में किया जा रहा है, जबकि बड़ी मूर्तियों को क्रेन की मदद से तालाब में विसर्जित किया जाएगा। राजधानी के 7 बड़े घाटों और कुल 33 घाटों पर विसर्जन की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। SDRF और पुलिस टीम घाटों पर तैनात हैं। कई जगह रूट डाइवर्ट किए गए हैं ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चले। विसर्जन का सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा।

Read News : Gwalior News : पुलिस कस्टडी में बुजुर्ग की मौत, जोरासी चौकी प्रभारी और हवलदार निलंबित

महापौर मालती राय ने कहा, “सभी घाटों पर सुरक्षित और सुव्यवस्थित विसर्जन सुनिश्चित किया गया है।”
एसीपी अंकिता खातरकर ने कहा, “सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात हैं।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *