MP Morena News : दुष्कर्म के आरोपी का हाई वोल्टेज ड्रामा…..वीडियो वायरल

Parivesh

मुरैना | MP Morena News : मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र के कुटरावली गांव में दुष्कर्म के एक आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर डाला। युवक टावर पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिसे देख ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को सुरक्षित नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि जिस महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वह पहले से उसके परिचित की रिश्तेदार है। घटना के बाद ससुराल पक्ष ने महिला को पकड़ लिया, जिससे विवाद बढ़ा और युवक पर मामला दर्ज हुआ। मारपीट से बचने के लिए आरोपी टावर पर चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और जांच जारी है। युवक का टावर पर चढ़ा ड्रामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *