Shajapur Accident : शाजापुर /किशोर नाथ राजगुरु : शाजापुर के नैशनल हाईवे 52 के मजानिया पास बालाजी होटल के पास हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
Shajapur Accident : घायल व्यक्ति को तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्राम खेड़ा बंबोरी के रहने वाले हे बताए जा रहे है पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।













