World Hiking Team : विश्वशांति पदयात्रा दल ने कलेक्टर से की भेंट, 11 देशों में 4.52 लाख किमी की यात्रा पूर्ण

VIKASH KHALKHO

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से शुक्रवार को डैन्जर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी के सदस्य एवं पर्वतारोही दल ने सौजन्य भेंट की। कलेक्टर ने दल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार, सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मतदाता जागरूकता जैसे अभियानों में उनकी भूमिका की सराहना की।

Read News : Eid-e-Miladunnabi 2025 : इंदौर में ईद-ए-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी अनोखी मिसाल…

उल्लेखनीय है कि यह दल गिनीज़ और लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक है। टीम के सदस्य अवध बिहारी लाल, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप और गोविंदा नन्द अब तक विश्व के 11 देशों में 4 लाख 52 हजार किलोमीटर की विश्वशांति पदयात्रा पूरी कर चुके हैं। इस दौरान टीम ने 14 करोड़ 50 लाख पौधों का रोपण कराया और विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों व ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाए।

Read News : CG News : ‘मंडावी की मौत आदिवासी समाज पर हमला’ – सर्व आदिवासी समाज, दोषी थाना प्रभारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

विश्वशांति विश्वपदयात्रा की शुरुआत 30 जुलाई 1980 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से अवध बिहारी लाल ने की थी। भयंकर बाढ़ की त्रासदी से प्रेरित होकर उन्होंने पर्यावरण, जल व वन संरक्षण, स्वच्छ भारत, सड़क सुरक्षा और सामाजिक जनजागरूकता को जीवन का लक्ष्य बना लिया। बाद में यह यात्रा दल 20 सदस्यों तक विस्तृत हुआ।

अब तक दल ने देश के लगभग सभी राज्यों व जिलों की यात्रा पूरी की है। छत्तीसगढ़ में भी यह यात्रा 4 से 8 सितंबर 2025 तक राजनांदगांव जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आयोजित हो रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *