MP NEWS : बहू के अंतिम संस्कार में ससुर की मौत…

Parivesh
MP NEWS

MP NEWS : मऊगंज | मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र के फरहद बंजारी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां विश्वकर्मा परिवार की बहू कमला विश्वकर्मा का अंतिम संस्कार सड़क किनारे स्थित श्मशान घाट में किया जा रहा था। इसी दौरान हुआ हादसा सभी के लिए अविश्वसनीय रहा।

MP NEWS : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहू के अंतिम संस्कार के समय मृतका के ससुर भगवानदीन कारपेंटर आम के पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक पत्थर से टकराई और उस पर सवार दो किशोर बाइक सहित हवा में कई फीट उछलकर सीधे श्मशान भूमि में जा गिरे। बाइक आम के पेड़ की डाल तोड़ते हुए भगवानदीन पर गिर गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर मौजूद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर रूप से घायल भगवानदीन को आनन-फानन में संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह अजीबोगरीब हादसा गमगीन माहौल को और भी ज्यादा दर्दनाक बना गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *