CG Breaking : रायपुर पुलिस लाइन में हड़कंप : प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान….

Parivesh
CG Breaking

CG Breaking : रायपुर, छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामआश्रा पोर्ते ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बुधवार सुबह पुलिस लाइन परिसर स्थित सामुदायिक भवन के पास उनका शव फंदे से लटका मिला। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

CG Breaking : कोतवाली थाना क्षेत्र का यह मामला है। जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक रामआश्रा पोर्ते एमटीपी शाखा में वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे। 26 तारीख को वह लाइन से गैरहाजिर भी थे, जिसके बाद उन्हें ड्यूटी पर वापस नहीं लिया जा रहा था।

बुधवार की सुबह जब कुछ पुलिसकर्मियों ने सामुदायिक भवन के पास उनका शव लटका देखा, तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। वरिष्ठ अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *