Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : इन युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख : छत्तीसगढ़...

CG NEWS : इन युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख : छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल….

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक नई पहल शुरू की है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के युवाओं को होटल मैनेजमेंट का निःशुल्क प्रशिक्षण देने की घोषणा की है। इस कोर्स का खर्च बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरण वहन करेगा।

CG NEWS : मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और इसे भव्य बनाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना, आगामी चक्रधर समारोह, बस्तर पंडुम और रामगढ़ महोत्सव को और बेहतर ढंग से आयोजित करने पर चर्चा हुई।

बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव रोहित यादव, संचालक संस्कृति विवेक आचार्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने और प्रोत्साहन देने के निर्देश भी दिए।

यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और पर्यटन क्षमता को भी बढ़ावा देगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here