Mungeli News : रजनीश सिंह / मुंगेली : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 16वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने आज विरोध प्रदर्शन के तहत भिक्षा पात्र लेकर ‘मोदी की गारंटी’ की खोज* की। उनका कहना है कि सरकार की गारंटी का कोई भरोसा नहीं रहा और संविदा कर्मचारियों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।
Mungeli News : कई संगठनों का मिला समर्थन
Mungeli News : हड़ताल को आज तहसील साहू संघ जरहागांव, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, मुंगेली*, और केन्द्रीय गोंड़ महासभा ने समर्थन पत्र देकर मजबूत किया। रामचंद्र साहू (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और तहसील साहू समाज अध्यक्ष) ने कहा, “कोरोना जैसी महामारी में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर सेवा दी। अब उनकी मांगों को नजरअंदाज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस और समाज उनके साथ है।
Mungeli News : दिलीप बंजारा (सेवा दल अध्यक्ष और सतनामी समाज जिलाध्यक्ष) ने कहा, “मोदी की गारंटी अब मज़ाक बन चुकी है। सरकार झूठी गारंटी से लोगों को गुमराह कर रही है। कर्मचारियों की जायज़ मांगों को पूरा किया जाए।
Mungeli News : लक्ष्मीकांत भास्कर (युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव और जिला पंचायत सदस्य) ने कहा, “कर्मचारियों को धमकाना बंद करें, बर्खास्तगी का डर दिखाना छोड़ें। यह विष्णु सरकार का कैसा सुशासन है जिसमें आमजन की जान बचाने वाले कर्मचारियों की आवाज़ अनसुनी की जा रही है?”
Mungeli News : क्या हैं मांगें?
Mungeli News : एनएचएम कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में नियमितीकरण, वेतनमान में समानता, भविष्य निधि, स्वास्थ्य बीमा, मातृत्व अवकाश जैसी सुविधाएं शामिल हैं।कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
Mungeli News : एनएचएम कर्मचारी पिछले 16 दिनों से अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उनका आरोप है कि चुनाव के समय किए गए वादे अब पूरी तरह से भुला दिए गए हैं।
Mungeli News : सरकार की चुप्पी और कर्मचारियों की सड़कों पर उतरकर भिक्षा पात्र लेकर प्रदर्शन करना यह दर्शाता है कि संकट गंभीर है। अब यह आंदोलन केवल कर्मचारियों का नहीं, बल्कि एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है।
Mungeli News : केन्द्रीय गोंड़ महासभा मुंगेली के जिला सचिव जिगेश्वर सिंह ध्रुव ने कहा कि पूरा आदिवासी समाज एनएचएम कर्मचारियों के साथ है आपकी मांग पूरी होते तक हम आपके साथ संघर्षरत रहेंगे। सरकार को जगाने में हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष एवं पूर्व एल्डरमेन कौशल सिंह क्षत्रिय, पूर्व जनपद सदस्य दिनेश धृतलहरे, कमल प्रसाद जांगड़े, आनंद पाण्डेय, अहसान अली, राजेश सोनी, कृष्णा बंजारे, नरोत्तम साहू, बलराम यादव, रोहित यादव सहित एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष पवन निर्मलकर, अमित दुबे, डॉ शशांक उपाध्याय, डॉ विजय लक्ष्मी जोगी, डॉ भास्कर सिंह राठौर, डॉ ज्योति पाण्डेय डाॅ. अखिलेश बंजारे, डाॅ. मीनाक्षी बंजारे, मनीष गुप्ता, शैलेन्द्र पाण्डेय, निमिष मिश्रा, विनोद देवांगन,रितेश मिश्रा, उषा देवांगन, वीणा टंडन, गोविंद साहू, जितेन्द्र गौचंद, केनेड़ी, लक्ष्मी, शकुंतला, पुष्पांजलि, रखमण, नम्रता, गोविन्द, वैभब, नंदनी, दिलेश्वरी, सहित समस्त एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।









