Ganeshotsav 2025 : रायपुर। राजधानी रायपुर के मालवीय रोड पर इस वर्ष गणेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री नवयुवक मित्र मंडल, मालवीय रोड रायपुर के द्वारा इस बार भव्य गणेश पंडाल का आयोजन किया गया है। मंडल ने परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करते हुए आकर्षक थीम और सजावट से पंडाल को खास रूप दिया है। गणपति बप्पा के स्वागत में पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और उत्सव की रौनक फैली हुई है।
Ganeshotsav 2025 : मंडल के अध्यक्ष शैंकी दीक्षित (President – Shanky Dixit) ने बताया कि हर साल मंडल गणेशोत्सव को अलग रूप और थीम में मनाता है, लेकिन इस बार का आयोजन खास होने वाला है। इस वर्ष पंडाल की साज-सज्जा ऐसी की गई है कि श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव हो।
मंडल के सचिव नितिन गुप्ता (Sectary – Nitin Gupta) ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और धार्मिक भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, रक्तदान शिविर और समाजोपयोगी गतिविधियाँ भी रखी गई हैं।
Ganeshotsav 2025
कोषाध्यक्ष सागर दीक्षित (Treasurer – Sagar Dixit) ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव का माध्यम भी है। मंडल द्वारा किए जा रहे आयोजन में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।
गणेश पंडाल में भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। प्रतिमा के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंडल के स्वयंसेवक लगातार सेवा में जुटे हैं।
मालवीय रोड का यह गणेश पंडाल इस बार रायपुर के प्रमुख आकर्षणों में से एक बनने जा रहा है। लोगों में उत्साह इतना है कि सोशल मीडिया पर भी मंडल के गणेशोत्सव की चर्चा जोरों पर है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन रायपुर शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।











