नई दिल्ली। देश में नया महीना शुरू होते ही रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय नियमों में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। सितंबर 2025 के शुरुआत में ये नियम लागू होंगे, जिनका असर आपकी जेब और कामकाज पर पड़ेगा।
Read News : CG NEWS : ग्राम पंचायत बिलाड़ी में श्री राम मंदिर स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न
1. जीएसटी में बदलाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार, जीएसटी में नया रिफॉर्म जल्द लागू हो सकता है। अब सरकार केवल दो स्लैब – 5% और 12% रखने पर विचार कर रही है। जीएसटी काउंसिल की बैठक 3 और 4 सितंबर को होगी, जिसमें इस फैसले की संभावना जताई जा रही है।
2. UPS की डेडलाइन
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का चुनाव करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। पहले यह डेडलाइन 30 जून थी। UPS नई पेंशन योजना है, जो नेशनल पेंशन स्कीम के तहत आती है।
3. डाक सेवा में बड़ा अपडेट
1 सितंबर से भारतीय डाक सेवा को स्पीड पोस्ट में मर्ज किया जा रहा है। इसका मतलब है कि अब देश में कोई भी पोस्ट भेजते समय वह स्वचालित रूप से स्पीड पोस्ट के जरिए जाएगी।
Read News : Maratha Reservation : सुप्रिया सुले घिरी भीड़ में, डिप्टी CM अपने कार्यक्रम रद्द कर लौटे
4. चांदी की खरीदारी
1 सितंबर से चांदी पर हॉलमार्किंग लागू हो सकती है। इससे ग्राहकों को चांदी की शुद्धता और गुणवत्ता पता चलेगी। हॉलमार्किंग से चांदी बाजार में भरोसा बढ़ेगा और कीमतों में पारदर्शिता आएगी।
5. ITR फाइलिंग
आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। अब तक अगर आपने रिटर्न फाइल नहीं किया है तो जल्दी करना जरूरी है, वरना पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है।
6. LPG गैस सिलेंडर की कीमत
पिछले कुछ महीनों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में सितंबर में कुछ राहत ग्राहकों को मिले।
7. SBI क्रेडिट कार्ड
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने क्रेडिट कार्ड नियम बदले हैं। लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI कार्ड पर रिवॉर्ड सिस्टम खत्म किया जा रहा है। साथ ही कार्ड से भुगतान करने पर चार्ज बढ़ने की संभावना है।













