Crime News : बिहार | बिहार के नालंदा जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बिंद थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर 11 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस घिनौने अपराध से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
Crime News : पुलिस के मुताबिक, यह वारदात उस वक्त हुई जब आरोपी ने स्कूल जा रही बच्ची को ₹10 का लालच देकर अपने घर बुलाया। मासूम बच्ची उसके बहकावे में आ गई, जिसके बाद बुजुर्ग ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान एक पूर्व प्रमुख के पति के रूप में हुई है।
इस घटना के तुरंत बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की स्थिति अभी भी नाजुक है।
घटना की जानकारी मिलते ही, बिंद थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में इस अपराध को लेकर भारी गुस्सा है और वे आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।











