Indore News : रिक्शा धक्का लगाते दिखे SDM, वीडियो वायरल….

0
270
Indore News
Indore News

 Indore News : इंदौर । रविवार को छुट्टी के दिन इंदौर आए खरगोन जिले के बड़वाह SDM सत्यनारायण दर्रो का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे आम लोगों के साथ मिलकर एक लोडिंग रिक्शा को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं।

 Indore News : जानकारी के मुताबिक, एसडीएम दर्रो अपने घर इंदौर आए थे। स्कीम नंबर 140 इलाके में वे बच्चों के लिए पोहे और जलेबी लेने निकले थे। तभी एक ऑटो लोडिंग रिक्शा चालक ने वाहन स्टार्ट न होने पर मदद मांगी। एसडीएम साहब ने बिना झिझक आसपास मौजूद लोगों के साथ मिलकर खुद रिक्शा को धक्का लगा दिया।

जैसे ही रिक्शा चालक को पता चला कि मदद करने वाला कोई आम शख्स नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारी है, वह हैरान रह गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही SDM सत्यनारायण दर्रो का जेसीबी पर बैठकर अतिक्रमण तोड़ते हुए वीडियो भी सामने आया था, जो चर्चा का विषय बना था। अब उनके सरल और सहज स्वभाव की यह नई झलक लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here