Friday, August 28, 2026
Home Auto Maruti Escudo : Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर देने आ...

Maruti Escudo : Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर देने आ रही Maruti Escudo

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 3 सितंबर को अपनी नई मिड-साइज SUV Maruti Escudo लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस मॉडल को अपने एरिना (Arena) डीलरशिप के जरिए बेचेगी।

Read News : Indore News : इंदौर में मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कों पर तालाब जैसे हालात, घरों में घुसा पानी

Maruti Escudo: ब्रेजा से ज्यादा... विटारा से थोड़ा कम! मारुति ला रही धांसू  एसयूवी, Creta से होगा मुकाबला - Maruti Escudo 5 seater SUV to be launch  soon slot between Brezza andजानकारों के मुताबिक, मारुति एस्कुडो को मौजूदा ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच पोजिशन किया जाएगा। आकार में यह ब्रेजा से बड़ी और कीमत में ग्रैंड विटारा से सस्ती होगी।

कैसा होगा डिजाइन और फीचर्स?

टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि इसमें बूमरैंग स्टाइल 3D LED टेललैंप, बड़ा टेलगेट, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और शार्क फिन एंटीना जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
इंटीरियर में 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट), 6 एयरबैग, वायरलेस फोन चार्जर, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टीपल ड्राइविंग मोड मिलने की संभावना है।

Read News : PM Modi in China : शी जिनपिंग और पुतिन से होगी अहम मुलाकात, एससीओ बैठक में भारत की मजबूत उपस्थिति

इंजन और पावरट्रेन

मारुति इसमें वही इंजन विकल्प दे सकती है जो ग्रैंड विटारा में मिलते हैं।

  • 1.5L नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल (माइल्ड हाइब्रिड)

  • 1.5L TNGA पेट्रोल (स्ट्रांग हाइब्रिड, टोयोटा से लिया गया)
    इसके अलावा कंपनी इसे CNG वेरिएंट में भी पेश कर सकती है।

New Maruti Escudo Vs Grand Vitara – 5 Expected Differencesकीमत और मुकाबला

सूत्रों का कहना है कि Maruti Escudo की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस से होगा।

Read News : PM Modi in China : शी जिनपिंग और पुतिन से होगी अहम मुलाकात, एससीओ बैठक में भारत की मजबूत उपस्थिति

नई SUV का उत्पादन हरियाणा के खरखौदा प्लांट में किया जाएगा। संभावना है कि भविष्य में टोयोटा भी इसी प्लेटफॉर्म पर अपना मॉडल पेश कर सकती है।

Share The News
Previous articleIndore News : इंदौर में मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कों पर तालाब जैसे हालात, घरों में घुसा पानी
Next articleTVS Ntorq 150 : स्पोर्टी लुक और ABS से लैस TVS Ntorq 150, Yamaha Aerox 155 को देगी टक्कर
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here