TATA-MOTORS-UPDATE: टाटा की स्पीड के आगे फीके पड़े बड़े ब्रांड, बिक्री में बड़ा धमाका

Rahul Goshwami

TATA-MOTORS-UPDATE: टाटा मोटर्स ने एक बार फिर भारतीय ऑटो बाजार में अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। अप्रैल 2026 में कंपनी ने शानदार बिक्री दर्ज करते हुए Hyundai और Mahindra को पीछे छोड़ दिया और देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी बनी रही। हालांकि, नंबर-1 पर मौजूद मारुति सुजुकी अभी भी काफी आगे है।

टाटा मोटर्स ने अप्रैल महीने में कुल 59,701 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की। इनमें घरेलू बाजार में 59 हजार यूनिट्स और 701 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। वहीं कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने 34,833 गाड़ियां बेचीं। इस तरह अप्रैल में कंपनी की कुल बिक्री 94,534 यूनिट्स रही।

कंपनी ने घरेलू बाजार में पिछले साल की तुलना में 30.53 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। हालांकि मार्च 2026 के मुकाबले बिक्री में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है। मार्च में कंपनी ने 66,192 यूनिट्स बेची थीं।

TATA-MOTORS-UPDATE: Hyundai और Mahindra फिर पीछे

अप्रैल में Mahindra ने 56,331 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि Hyundai 51,902 यूनिट्स पर सिमट गई। ऐसे में Tata Motors लगातार दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।

TATA-MOTORS-UPDATE: EV सेगमेंट में भी शानदार प्रदर्शन

टाटा मोटर्स की ग्रोथ में इलेक्ट्रिक वाहनों का बड़ा योगदान रहा। कंपनी ने अप्रैल में 9,150 ईवी बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 72.06 फीसदी ज्यादा है। कंपनी के बढ़ते EV पोर्टफोलियो और ग्राहकों को मिले नए विकल्पों का फायदा बिक्री में साफ दिखाई दे रहा है।

TATA-MOTORS-UPDATE: अप्रैल 2026 में Tata Motors की बिक्री
पैसेंजर व्हीकल्स : 59,701 यूनिट्स
घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री : 59,000 यूनिट्स
EV बिक्री : 9,150 यूनिट्स
कमर्शियल व्हीकल बिक्री : 34,833 यूनिट्स
कुल बिक्री : 94,534 यूनिट्स

TATA-MOTORS-UPDATE: नई Tata Sierra और अपडेटेड Punch जैसे मॉडल्स की लॉन्चिंग के बाद कंपनी की स्थिति और मजबूत हुई है। वहीं, लगातार बढ़ती EV डिमांड ने भी टाटा मोटर्स को बाजार में नई ताकत दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *