CG NEWS : कबीरधाम में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 105 लीटर शराब जब्त, 840 किलो महुआ लाहन नष्ट

0
196
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर/कवर्धा। कबीरधाम जिले में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देश और कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में 29 अगस्त की सुबह की गई इस कार्रवाई में तीन प्रकरण दर्ज किए गए।

CG NEWS : जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के विशेष निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान ग्राम सरोधा निवासी जयता राम मेरावी के मकान से 15 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, गांव के ही शौकी राम के घर से 15 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, लेकिन आरोपी फरार हो गया।

इसके अलावा सरोधा नाले किनारे से 75 बल्क लीटर महुआ शराब और 840 किलो महुआ लाहन भी बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। लावारिस हालत में मिले इस शराब और लाहन को लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार राठौर के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक अभिनव रायजादा, गीता साहू, रामानंद दीवान, आरक्षक कमल मेश्राम, इम्तियाज खान और अन्य स्टाफ की सक्रिय भागीदारी से की गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here