Women Safety First: रायगढ़ में महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने वाला 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, महिला पुलिस ने भेजा जेल

Women Safety First: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। जिले में महिलाओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में एक महिला से अश्लील हरकत (छेड़छाड़) करने और उसे जान से मारने की धमकी देने वाले 65 वर्षीय अधेड़ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नए कानून (बीएनएस) की कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पति को बुलाने का झांसा देकर बंद किया दुकान का गेट

महिला थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 18 मई 2026 की सुबह चक्रधरनगर क्षेत्र की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला अपने पति को खोजते हुए ग्राम पतरापाली कोतरलिया निवासी आरोपी माधो घोष उर्फ माधव यादव (65 वर्ष) की दुकान के पास पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने महिला को झांसा दिया कि वह वहां बैठ जाए, वह उसके पति को फोन करके बुला देता है। महिला जब दुकान के पास रुकी, तो आरोपी ने मौका पाकर बाहर का मुख्य गेट बंद कर दिया। इसके बाद उसने गलत नीयत से महिला का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन अंदर खींचने का प्रयास करने लगा।

महिला के चिल्लाने पर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

अचानक हुए इस हमले से घबराई महिला ने अपनी सुरक्षा के लिए शोर मचाना और चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला द्वारा कड़ा विरोध करने पर आरोपी घबरा गया, जिसके बाद पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर वहां से जान बचाकर भागी। भागते समय आरोपी माधव यादव ने महिला को पीछे से धमकी दी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरी आपबीती अपने पति और परिजनों को बताई, जिसके बाद पूरा परिवार न्याय के लिए महिला थाना पहुंचा।

एसएसपी का सख्त संदेश— अपराधियों को भुगतनी होगी कड़ी सजा

पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी माधो घोष उर्फ माधव यादव पिता बलराम यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/2026, धारा 74, 75(1)(i) और 351(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त और एएसआई सरस्वती महापात्रे की टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ जिले में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कानून का कड़ा सामना करना होगा और पुलिस आरोपियों को अदालत से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories