Indore News : नहाने गए दो किशोर रेवती रेंज गड्ढे में डूबे, SDRF ने निकाले शव…

0
175
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रेवती रेंज के गड्ढे में नहाने गए दो किशोर डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।

Indore News : मृतकों की पहचान 14 वर्षीय शिवराज तंवर और प्रिंस दीवाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों नहाने के लिए गड्ढे में उतरे थे, लेकिन गहरे पानी में फंसकर डूब गए। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here