CM Sai Foreign Tour : विदेश से निवेश की सौगात लेकर लौटेंगे CM साय, रायपुर में होगा भव्य स्वागत….

0
158
CM Sai
CM Sai

CM Sai Foreign Tour : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने कार्यकाल का पहला विदेश दौरा पूरा कर रायपुर लौटेंगे। 10 दिनों के इस दौरे में वे जापान और दक्षिण कोरिया गए थे, जहां उन्होंने निवेश और उद्योग विस्तार पर अहम बैठकों में हिस्सा लिया। सीएम साय के लौटने पर भाजपा ने एयरपोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक भव्य स्वागत की तैयारी की है।

CM Sai Foreign Tour : रायपुर शहर जिला भाजपा ने गुरुवार को स्वागत की रूपरेखा तय करने बैठक की, जिसमें सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर शामिल हुए। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है। पार्टी की योजना एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास तक रैली के रूप में स्वागत जुलूस निकालने की है।

मुख्यमंत्री साय ने ओसाका (जापान) में वर्ल्ड एक्सपो में उद्योगपतियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। वहीं, सियोल (दक्षिण कोरिया) में उन्होंने कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) के चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ को निवेश और औद्योगिक विकास का हब बनाने की राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को साझा करते हुए विदेशी कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here