Ambassadors of India : स्पेन के राजदूत दिनेश पटनायक को नियुक्त किया गया भारत का कनाडा उच्चायुक्त

0
169

Ambassadors of India : नई दिल्ली। भारत सरकार ने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी दिनेश के. पटनायक को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है। 1990 बैच के पटनायक वर्तमान में स्पेन में भारत के राजदूत हैं। विदेश मंत्रालय ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है।

Read News : Hybrid Hemp : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 4 करोड़ का हाइब्रिड गांजा बरामद, जालंधर की युवती और ड्राइवर गिरफ्तार

गौरतलब है कि अक्टूबर 2024 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके कारण भारत ने अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लिया था।

विदेश नीति में लंबा अनुभव रखने वाले पटनायक ने संयुक्त राष्ट्र, वियना, ब्रुसेल्स और जिनेवा सहित कई महत्वपूर्ण भारतीय मिशनों में काम किया है। उनकी नियुक्ति दोनों देशों के बीच ठंडे पड़े रिश्तों को सुधारने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Read News :  ’Rajnandgaon News: नवरात्रि पर्व को मद्देनजर रखते हुए भीड़ एवं आपातकालीन स्थिति को लेकर डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में किया गया मॉक ड्रील’

विशेषज्ञों का मानना है कि पटनायक का अनुभव और राजनयिक कौशल भारत-कनाडा संबंधों को पटरी पर लाने में मदद करेगा, हालांकि खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर चुनौतियां अभी भी बड़ी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here