रीवा : अवैध सट्टा पर्ची बेचते शातिर अपराधी गिरफ्तार, नगदी और पर्चियां जब्त

VIKASH KHALKHO

रीवा। शहर में अवैध नशे और सट्टे का कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा है। इस बीच अमहिया थाना पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कई वर्षों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था और युवाओं को भी सट्टे के दलदल में धकेल रहा था।

Read News : रीवा की छात्रा का नीट स्कोर 531 होने के बावजूद दाखिला अधर में, एनटीए की गलती से पैदा हुआ विवाद

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर में दर्जन भर से अधिक स्थानों पर अवैध सट्टा पर्चियों का कारोबार संचालित हो रहा था, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। इस बीच आरोपी का वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह हाथों में सट्टा पर्ची लिए नजर आ रहा है।

थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि 28 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना पर मानस भवन के पास आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी ने अपना नाम राम गरीब सोंधिया, पिता रामलाल सोंधिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी द्वारिका नगर, पीटीएस चौराहा बताया।

Read News : Gwalior News: ग्वालियर-चंबल में टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा: 29-30 अगस्त को रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध सट्टा पर्चियां और नगदी जब्त की। उसके खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस गिरफ्तारी से शहर में अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *