Shajapur News : शाजापुर। शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के मुड़लाय गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहाँ एक दामाद अपने दो साथियों के साथ अपनी ही ससुराल में बकरी चोरी करने पहुँचा, लेकिन रंगे हाथों पकड़ा गया।
Shajapur News : यह घटना देर रात करीब 2:30 बजे की है। अफरोज नाम का युवक अपने दो साथी सद्दाम और अरबाज के साथ मिलकर गांव में बकरी चुरा रहा था। इसी दौरान, गांव वालों ने तीनों को पकड़ लिया।
Shajapur News : जब ग्रामीणों को पता चला कि चोर उनका ही दामाद है, तो उन्होंने अफरोज की जमकर पिटाई कर दी और फिर तीनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह 3 बजे तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से सीधे जेल भेज दिया गया है।









