Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa Viral Video : पुल पर मौत का सफर, हर कदम पर...

Rewa Viral Video : पुल पर मौत का सफर, हर कदम पर डगमगाती सांसें….देखें वीडियो

0
194
Rewa Viral Video
Rewa Viral Video

Rewa Viral Video : रीवा। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से लापरवाही और मजबूरी की तस्वीर सामने आई है। यहां ग्रामीणों ने अपनी जरूरत के लिए लकड़ी और बांस की बल्ली से अस्थायी पुल तैयार कर लिया, लेकिन यही पुल अब उनकी जान के लिए खतरा बन चुका है।

Rewa Viral Video : ग्राम पंचायत रौली टोला मूसेलहा के लोग रोजाना इस जर्जर पुल पर जिंदगी दांव पर लगाकर गुजरने को मजबूर हैं। स्थिति इतनी खतरनाक है कि महिलाएं पैरों के साथ हाथों का सहारा लेकर पुल पार करती हैं। हर कदम के साथ उनका संतुलन डगमगाने लगता है और डर से सांसें तेज हो जाती हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे महिलाएं हिम्मत जुटाकर पुल पार कर रही हैं, मगर डर उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क और पक्के पुल की मांग की जा रही है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मजबूरी में उन्होंने खुद लकड़ियों से यह पुल बनाया, मगर यह कभी भी टूटकर बड़ा हादसा ला सकता है। बावजूद इसके, ग्रामीणों के पास फिलहाल कोई और विकल्प नहीं है।

इलाके के लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द पक्का पुल बनाया जाए ताकि रोजमर्रा का सफर मौत का खेल न बने।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here