Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh International Geeta Festival : उज्जैन के दशहरा मैदान में भव्य शुभारंभ; सीएम...

International Geeta Festival : उज्जैन के दशहरा मैदान में भव्य शुभारंभ; सीएम मोहन यादव ने कहा- गीता हर बच्चे के बस्ते में होनी चाहिए

0
134

International Geeta Festival : राजेश व्यास/उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन के दशहरा मैदान में आज से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। 1 से 3 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में साधु-संतों, बटुकों और स्कूली छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर संत रंगनाथाचार्य महाराज का स्वागत किया, जिसके बाद पंडितों द्वारा पारंपरिक रूप से गीता के श्लोकों का पाठ किया गया।

International Geeta Festival : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीमद्भगवद्गीता और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा ने एक साथ शिक्षा ग्रहण की थी, जो अमीर-गरीब के बीच किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने का महत्वपूर्ण संदेश देती है, जो विद्यार्थियों के लिए आदर्श है। सीएम ने गीता को एक पवित्र ग्रंथ बताते हुए इसके ज्ञान को पाठ्यक्रम में विशेष महत्व देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गीता ऐसी पुस्तक है जो हर बच्चे के बस्ते में होनी चाहिए, क्योंकि वास्तविक और व्यावहारिक ज्ञान इसी से प्राप्त होता है।

International Geeta Festival : इस तीन दिवसीय आयोजन का समन्वय मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, जनसंपर्क, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा और जेल विभाग के साथ-साथ श्री कृष्ण पाथेय न्यास एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें विधानसभा सत्र के लिए रवाना होना है, और दोपहर में वे भोपाल में होने वाले गीता महोत्सव में शामिल होंगे, जबकि शाम को इंदौर में गीता भवन का लोकार्पण भी करेंगे। उज्जैन में आज शाम 7 बजे दशहरा मैदान में प्रसिद्ध कलाकार पुनीत इस्सर के निर्देशन में ‘जय श्री कृष्ण-गीता सार’ नृत्य-नाट्य का मंचन किया जाएगा।

International Geeta Festival : महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण परंपरा के आचार्यों के सान्निध्य में गीता प्रेमियों द्वारा श्रीमद् भगवत गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार (2 दिसंबर) को शाम 7 बजे नई दिल्ली की कलाकार वैष्णवी शर्मा प्रस्तुति देंगी, जिसके बाद मोहित शेवानी के निर्देशन में ‘कृष्णायन’ नाट्य का मंचन होगा। अंतिम दिन, बुधवार (3 दिसंबर) को शाम 7 बजे ‘विश्ववंदनीय’ नाट्य और सलाउद्दीन पाशा द्वारा ‘गीता ऑन व्हील्स’ नाट्य का मंचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, महोत्सव स्थल पर ‘माधव दर्शनम’ – लघु चित्र शैलियों में चित्रों की एक आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here