Tuesday, May 12, 2026
31.1 C
Raipur

khargone Crime News : पति की हैवानियत : नवविवाहिता को गर्म चाकू से दागा, अस्पताल में भर्ती….

khargone Crime News : खरगोन | खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अवरकच्छ गांव से नवविवाहिता पर बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता खुशबू (21) का आरोप है कि उसके पति दिलीप ने रविवार देर रात नशे की हालत में पहले जमकर मारपीट की, फिर गैस चूल्हे पर चाकू गर्म कर पूरे शरीर पर दाग दिया। यह खौफनाक वारदात महिला उत्पीड़न की सभी हदें पार करती है।

khargone Crime News : जानकारी के अनुसार खुशबू की शादी 2 फरवरी 2025 को बड़वानी जिले के अंजड़ निवासी दिलीप पिपलिया से हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग और घरेलू विवाद को लेकर प्रताड़ित करता था। खुशबू ने मीडिया से कहा कि पति नशे में आए दिन मारपीट करता था और उसे पसंद नहीं करता था। रविवार की रात उसने हैवानियत की हद पार करते हुए गर्म चाकू से पूरे शरीर पर दाग डाला।

घटना की जानकारी मिलते ही खुशबू का भाई ससुराल पहुंचा और उसे मायके अवरकच्छ ले आया। सोमवार को परिजन उसे लेकर मेनगांव थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में खुशबू का उपचार चल रहा है।

इधर महिला एएसआई ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए और जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता के पिता ने कहा कि शादी के बाद से ही दिलीप लगातार दहेज की मांग करता था और बेटी पर जुल्म ढाता था, लेकिन इस बार उसने अमानवीयता की सारी सीमाएं लांघ दीं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories