Indore News : अर्चना तिवारी जैसा मामला, 21 वर्षीय श्रद्धा तिवारी लापता, CCTV फुटेज आया सामने…

Indore News : इंदौर। शहर में अर्चना तिवारी मामले की तरह ही एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। इंदौर के गुजराती कॉलेज में पढ़ने वाली 21 वर्षीय छात्रा श्रद्धा तिवारी दो दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई। अब तक 60 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

Indore News : एमआईजी थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि श्रद्धा अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर निकली थी, जिससे परिवार और पुलिस दोनों हैरान हैं।

निशानेबाज़ न्यूज़ को इस मामले का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें लाल टी-शर्ट पहने एक युवती जाती हुई दिख रही है। परिजनों ने पुष्टि की है कि यह युवती श्रद्धा ही है।

फिलहाल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और उसके दोस्तों व परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, परिवारजन बेटी की सलामती के लिए रो-रोकर दुआ कर रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories