Monday, August 17, 2026
Home Entertainment फैंस के दिलों पर छाईं जाह्नवी कपूर, दिल्ली में कस्टम लहंगे में...

फैंस के दिलों पर छाईं जाह्नवी कपूर, दिल्ली में कस्टम लहंगे में रैपिड ग्लैमरस लुक

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ के प्रमोशन के साथ ही अपने फैशनेबल अंदाज के लिए भी सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रचार के लिए जाह्नवी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हर रोज अलग-अलग शहरों और इवेंट्स में नजर आ रहे हैं।

हाल ही में जाह्नवी दिल्ली पहुंचीं और यहाँ उन्होंने एक कस्टम-मेड लिनेन लहंगा पहना, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने लायक था। लहंगे की स्कर्ट और दुपट्टे पर हैंडमेड डिजाइन बनाया गया था, जिसमें साउथ इंडिया के बैकवॉटर के जंगलों में टहलते हाथियों की खूबसूरत छवि दिखाई गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्नवी ने इस लहंगे को डिज़ाइनर अनाविला का चुना था, और इसे लाइट एक्वा शेड में डिजाइन किया गया था। फ्लोई फैब्रिक होने की वजह से यह न सिर्फ आरामदायक था, बल्कि स्टाइलिश भी नजर आया। लहंगे का सॉफ्ट और सिंपल डिजाइन इसे बेहद क्लासी और आकर्षक बना रहा था।

अपने लुक को और निखारने के लिए जाह्नवी ने गोल्डन जूलरी पहनी, जिसमें चोकर, ब्रेसलेट और स्लीक कमरबंद शामिल था। इसके साथ ब्लाउज में बारीक कढ़ाई और मॉडर्न कट्स ने उनके लुक को और भी खास बना दिया।

सोशल मीडिया पर फैंस और फैशन इन्फ्लुएंसर्स ने जाह्नवी के इस एथनिक लुक की खूब तारीफ की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here