Disha Patani firing case : “अब यूपी नहीं आएंगे”… एनकाउंटर में घायल दिशा पाटनी केस का आरोपी

VIKASH KHALKHO

बरेली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार देर रात शाही थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 19 वर्षीय आरोपी रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू (निवासी राजस्थान) गोली लगने से घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Disha Patani firing caseपुलिस ने मौके से एक अन्य आरोपी अनिल (निवासी सोनीपत, हरियाणा) को भी पकड़ लिया। दोनों के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। आरोपी बिना नंबर की बाइक पर थे।

पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधी फायरिंग की साजिश में शामिल थे और पहले रेकी कर चुके थे। घायल आरोपी ने गिरफ्तारी के वक्त कहा—“अब दोबारा कभी यूपी नहीं आऊंगा सर।”

इससे पहले इसी मामले में दो नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *