CG NEWS : तोमर बंधुओं की फर्जी करणी सेना का पर्दाफाश…

Parivesh
CG NEWS : तोमर बंधुओं की फर्जी करणी सेना का पर्दाफाश...

CG NEWS : रायपुर। मारपीट, सूदखोरी, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली के मामले में फरार चल रहे वीरेंद्र तोमर के साथ राष्ट्रीय करणी सेना का कोई संबंध नहीं है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत ने साफ किया कि तोमर बंधुओं की कथित करणी सेना और उनकी संस्था अलग-अलग हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे किसी भी तरह के गलत कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

CG NEWS : महिपाल सिंह राजपूत ने बताया कि वीरेंद्र तोमर एक फर्जी संगठन चला रहा था, जिसे करणी सेना के नाम से गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि करणी सेना का नाम किसी भी अवैध कार्यों में न जोड़ा जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय करणी सेना जल्द ही एक भव्य आयोजन करने की तैयारी कर रही है, जिसका कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *