Cricket News : रोहित शर्मा के बाद भारत का अगला वनडे कप्तान तय, आकाश चोपड़ा ने लिया शुभमन गिल का नाम

0
188

Cricket News : रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे खेलेंगे। वह फिलहाल भारत की वनडे टीम के कप्तान हैं। लेकिन उनके बाद कौन कप्तान बनेगा, इस पर चर्चा तेज है। कई लोगों को लगता है कि श्रेयस अय्यर दावेदार हो सकते हैं, लेकिन पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की राय अलग है। उनका कहना है कि अगला वनडे कप्तान पहले से ही तय है और वह होंगे शुभमन गिल।

Cricket News : आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अफवाहों में कहा जा रहा है कि श्रेयस अय्यर गिल को पछाड़ देंगे, लेकिन यह सही नहीं है। गिल पहले ही टेस्ट टीम के कप्तान हैं और हाल ही में उन्हें टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। यह फैसला अचानक नहीं था बल्कि मैनेजमेंट की प्लानिंग का हिस्सा था। आकाश के मुताबिक गिल का वनडे उपकप्तान होना पहले से ही उन्हें इस जिम्मेदारी का दावेदार बनाता है।

Cricket News : उन्होंने साफ कहा कि शुभमन गिल ही रोहित शर्मा के बाद भारत के वनडे कप्तान होंगे। हालांकि, आकाश ने श्रेयस अय्यर को भी वनडे का अहम खिलाड़ी बताया और कहा कि वह टीम के लिए लंबे समय तक महत्वपूर्ण रहेंगे, खासकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक।

Cricket News : श्रेयस की कप्तानी की तारीफ करते हुए आकाश ने कहा कि उन्होंने केकेआर को चैंपियन बनाया और पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। वहीं, गिल ने गुजरात टाइटन्स को लगातार प्लेऑफ तक पहुंचाया और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई। दोनों के रिकॉर्ड शानदार हैं, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी गिल को ही मिलने वाली है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here