CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता / घरघोड़ा । 23 अगस्त 2025 को घरघोड़ा पुलिस ने नवनिर्मित रेल्वे लाइन से कॉपर वायर और अन्य उपकरण चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पांच आरोपी—दुष्यंत यादव, गजानंद चौहान, सचित चौहान, पुरन चौहान और लवकेशचंद्र चौहान—गिरफ्तार हुए।
CG NEWS : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1900 मीटर तांबा तार, कैटनरी एवं कांटेक्ट तार, क्लिप, पिन सहित ओएचई फिटिंग्स बरामद की, जिसकी कुल कीमत 88 हजार रुपये से अधिक है। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लोहे की आरीपत्ती और टांगी भी जप्त की गई।
CG NEWS : पूछताछ में आरोपियों ने 30 जून, 23 जुलाई और 30 जुलाई की रात हुई तीन अलग-अलग रेल संपत्ति चोरी की वारदातों का खुलासा किया। चोरी में इस्तेमाल औजार और चोरी का माल भी पुलिस ने बरामद किया।
CG NEWS : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू और उनकी टीम की मेहनत से पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में रेल्वे संपत्ति चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण रहेगा।









