Kondagaon News: केशकाल और कोण्डागांव वनमंडल के 8 वनरक्षक बने वनपाल, पदोन्नति आदेश जारी

Sanjay Sahu
Kondagaon News

Kondagaon News: रामकुमार भारद्वाज /कोंडागांव :- मुख्य वन संरक्षक कांकेर वृत्त विवेकानंद झा द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में केशकाल और कोण्डागांव वनमंडल के कुल 8 वनरक्षकों को वनपाल पद पर पदोन्नत किया गया है। विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर जारी इस आदेश से दोनों वनमंडलों के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

Kondagaon News: जारी सूची के अनुसार केशकाल वनमंडल से सरिता मरकाम, किसन सिंह, बुजलाल नेताम, भूपेन्द्र कुमार नाग और बुधचन्द मरकाम को वनपाल पद पर पदोन्नति मिली है। वहीं कोण्डागांव वनमंडल से ललित कुमार मरकाम, आसुराम मरकाम और वासुदेव डहरिया को कोण्डागांव वनमंडल में ही वनपाल पद पर पदस्थ किया गया है।

आदेश में सभी पदोन्नत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। समय सीमा में जॉइनिंग नहीं करने पर पदोन्नति आदेश निरस्त करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

वन विभाग की इस पदोन्नति को कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ने के साथ-साथ वन संरक्षण और विभागीय कार्यों की कार्यक्षमता में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *