Tuesday, September 22, 2026
Home National Uttarakhand Crime News : लंच बॉक्स में मौत का सामान : मामूली...

Uttarakhand Crime News : लंच बॉक्स में मौत का सामान : मामूली थप्पड़ का बदला लेने छात्र ने टीचर को मारी गोली…..

Uttarakhand Crime News
Uttarakhand Crime News

Uttarakhand Crime News : उधम सिंह नगर। काशीपुर के कुंडेश्वरी रोड स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने भौतिक विज्ञान के शिक्षक गगनदीप कोहली पर कक्षा में ही गोली चला दी। गोली उनके कंधे में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Uttarakhand Crime News : पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र अपने लंच बॉक्स में 315 बोर का तमंचा छिपाकर स्कूल लाया था। घटना के बाद पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चौंकाने वाली बात यह रही कि छात्र ने इस हमले की वजह टीचर से हुई पिछली कहासुनी को बताया।

दरअसल, दो दिन पहले क्लास में एक सवाल का जवाब न देने पर शिक्षक ने छात्र को डांटा था। छात्र का दावा है कि उसने जवाब दिया था, लेकिन फिर भी टीचर ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिसे वह अपमान समझ बैठा और बदला लेने की ठान ली। इसी गुस्से में उसने आज स्कूल में गोली चला दी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि नाबालिग छात्र के पास हथियार कहां से आया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और स्कूल प्रबंधन भी सकते में है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here