जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी की दावेदारी पर विपक्ष ने किया अभिनंदन समारोह, चुनाव 9 सितंबर को

0
183

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में विपक्ष के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त है, जबकि उम्मीदवार 25 अगस्त तक नाम वापस ले सकते हैं। उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होगा और वोटिंग के दिन ही मतगणना भी की जाएगी।

Read News : CG NEWS : 40 वें चक्रधर समारोह का 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक रामलीला मैदान में होने जा रहा आयोजन

बी. सुदर्शन रेड्डी गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और गोवा के पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश के निवासी हैं और 2007 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। उनका सीधा मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा।

Vice President Election 2025उपराष्ट्रपति चुनाव का आयोजन जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद किया जा रहा है। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। नामांकन से पहले ‘इंडिया अलायंस’ के नेताओं ने बी. सुदर्शन रेड्डी के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया। विपक्षी दलों ने उनकी दावेदारी को ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी न्याय के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के लिए निडरता से काम किया और ऐसे फैसले दिए, जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूत किया। उन्होंने इसे उपराष्ट्रपति पद के चुनाव से अधिक राष्ट्र की आत्मा के लिए वैचारिक संघर्ष करार दिया।

Read News : वैष्णो देवी दर्शन : टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, कटरा जाते वक्त मौत बन गई यात्रा

Vice President Election 2025एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने 20 अगस्त को नामांकन दाखिल किया। राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं। बीजेपी के अनुसार नामांकन सुबह करीब 11 बजे किया गया और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। राधाकृष्णन की तरफ से कुल चार सेट नामांकन दाखिल किए गए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here