Greater Noida Accident: खाटू श्याम मंदिर जाने की थी तैयारी, जल्दबाजी में हुए हादसे ने उजाड़ा पूरा परिवार

VIKASH KHALKHO

ग्रेटर नोएडा। Greater Noida Balcony Accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मशहूर महागुन मायवुड्स सोसायटी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 23वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिरने के कारण पिता और उनके 11 वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरी हाउसिंग सोसायटी में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणदीप पात्रा (करीब 40 वर्ष) अपने 11 वर्षीय बेटे आरव पात्रा के साथ महागुन मायवुड्स सोसायटी की 23वीं मंजिल पर रहते थे। परिवार को आज सुबह खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए प्रस्थान करना था, जिसके चलते घर में जल्दी उठकर जाने की तैयारी चल रही थी। इसी जल्दबाजी औरशुरुआती पूजा-पाठ के सिलसिले में दोनों पिता-पुत्र बालकनी में खड़े होकर फूल तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से मासूम आरव बालकनी से नीचे लटक गया।

Read More : Hair Care Tips: शैंपू के बाद बाल टूटने की वजह कहीं आपकी ये 5 गलतियां तो नहीं? कंघी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

बेटे को अपनी आंखों के सामने इस तरह खतरे में देख पिता रणदीप ने उसे बचाने के लिए तुरंत हाथ बढ़ाया, लेकिन हड़बड़ाहट में उनका भी संतुलन बिगड़ गया। जब तक वे संभल पाते, दोनों बाप-बेटे 23वीं मंजिल की ऊंचाई से नीचे आ गिरे। इस भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिसरख थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस दुखद हादसे के सभी पहलुओं और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से ऊंची इमारतों (High-rise Buildings) की बालकनी और खिड़कियों की सुरक्षा एवं ग्रिल को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *