Bhopal Crime : प्रॉपर्टी विवाद में ससुर ने बहू को मारी गोली….

भोपाल, परवलिया। Bhopal Crime : शहर के परवलिया इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।  प्रॉपर्टी विवाद के चलते ससुर ने अपनी बहू को 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली महिला के बाएं हाथ की कोहनी में जा धंसी। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में सर्जरी कर गोली निकाली गई।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ईश्वर सिंह लवाना का अपने बेटे नरेश से किसी बात पर विवाद हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि ईश्वर सिंह घर के अंदर से अपनी लाइसेंसी बंदूक ले आया। उसने बेटे और बहू की दिशा में गोली चलाई। उसी वक्त बहू संगीता लवाना पति को बचाने के लिए आगे आई और गोली सीधे उसकी कोहनी में जा लगी।

गोली लगते ही संगीता जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी आपातकालीन सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि गोली कोहनी की हड्डी में फंसी थी और ऑपरेशन कर उसे निकाला गया।

संपत्ति विवाद बना विवाद की जड़
पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि लवाना परिवार में लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर अनबन चल रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि घटना से पहले पानी भरने को लेकर बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। इसी बीच आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?
एसपी (देहात) प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी ससुर के खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories