MP BREAKING : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार*

Sanjay Sahu
MP BREAKING

MP BREAKING : भोपाल। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुसूचित जाति विकास विभाग में पदस्थ कर्मचारी जीवन लाल बरार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

MP BREAKING : लोकायुक्त टीम के मुताबिक, आरोपी ने वाणिज्य कर कार्यालय छिंदवाड़ा में पदस्थ उषा दाभीरकर से जाति प्रमाण पत्र की जांच लंबित रखने के एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी लोकायुक्त को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार को आरोपी को पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते हुए भोपाल के पंचशील नगर स्थित मकान से पकड़ लिया गया। फिलहाल लोकायुक्त ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *