Sunday, September 27, 2026
Home National Odisha News : युवक के साथ रातभर मच्छरदानी में सोता रहा कोबरा,...

Odisha News : युवक के साथ रातभर मच्छरदानी में सोता रहा कोबरा, जानें फिर क्या हुआ….

Odisha News
Odisha News

Odisha News : ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया। यहां एक युवक की रात एक जहरीले कोबरा सांप के साथ गुजर गई। यह वाकया सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के दुखरा वन प्रभाग के दहीसाही गांव का है। मामला सुनने में भले ही अविश्वसनीय लगे, लेकिन पूरा घटनाक्रम बिल्कुल सच है।

Odisha News : जानकारी के मुताबिक गांव का एक युवक रात में मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। तभी उसे अहसास हुआ कि उसके पास कोई और मौजूद है। उसने झांककर देखा तो पसीने छूट गए—क्योंकि एक बड़ा कोबरा उसके बगल में शांति से लेटा हुआ था। स्थिति बेहद खतरनाक थी, लेकिन युवक ने हिम्मत दिखाते हुए घबराने के बजाय बिल्कुल शांत रहना ही बेहतर समझा।

सुबह ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। रेस्क्यू टीम पहुंची तो पहले युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद बेहद सावधानी से मच्छरदानी में फंसे कोबरा को काबू किया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया।

Odisha News :

अधिकारियों ने बताया कि हाल की भारी बारिश के कारण सांप और अन्य वन्यजीव सुरक्षित जगहों की तलाश में गांवों की ओर आ जाते हैं। संभवतः यही कारण रहा कि कोबरा घर के अंदर पहुंच गया और मच्छरदानी की गर्माहट उसे पसंद आई।

घटना की खबर फैलते ही गांव में दहशत और कौतूहल दोनों देखने को मिले। कुछ बुजुर्गों ने इसे शुभ संकेत भी माना। उनका कहना है कि कोबरा भगवान शिव का प्रतीक है और इस तरह का वाकया दुर्लभ होने के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी खास माना जाता है।

वन विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बारिश के दिनों में सांप अक्सर घरों में घुस जाते हैं, इसलिए ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत विशेषज्ञों से संपर्क करना चाहिए और खुद से सांप पकड़ने की कोशिश कभी नहीं करनी चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here