Saturday, August 15, 2026
Home National Crime News : कलयुगी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, दो बार...

Crime News : कलयुगी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, दो बार दी घिनौनी वारदात को अंजाम….

0
340
Crime News
Crime News

Crime News : नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है। हौज काजी इलाके में एक 39 वर्षीय युवक को अपनी ही मां से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर जो आपबीती सुनाई, उसने हर किसी को झकझोर दिया।

Crime News : सऊदी यात्रा से लौटते ही विवाद

जानकारी के मुताबिक पीड़िता जुलाई के अंत में अपने पति और बेटी के साथ सऊदी अरब तीर्थयात्रा पर गई थीं। इसी दौरान आरोपी बेटा बार-बार पिता को फोन करके मां पर चरित्रहीनता के आरोप लगाता रहा और पिता पर तलाक देने का दबाव डालता रहा।

घर लौटने के बाद हमले और धमकी

परिवार 1 अगस्त को दिल्ली लौटा। उसी दिन बेटे ने मां से मारपीट की और अगले दिन फिर हमला करने की कोशिश की। डर के माहौल में महिला अपनी बड़ी बेटी के ससुराल में रहने लगीं, लेकिन हालात नहीं सुधरे।

मां को चाकू-कैंची दिखाकर धमकाया

11 अगस्त की रात आरोपी ने मां को अकेले कमरे में बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया। फिर चाकू और कैंची से डराकर उनका कथित रूप से बलात्कार किया। पीड़िता डर के कारण चुप रही और बेटी के साथ सोने लगीं। लेकिन 14 अगस्त की रात आरोपी ने फिर वही कृत्य दोहराया। इसके बाद महिला ने साहस दिखाकर सीधे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

पुलिस ने महिला की तहरीर पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पढ़ा-लिखा (ग्रेजुएट) है लेकिन बेरोजगार है, वहीं पीड़िता गृहिणी हैं और उनके पति सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here