Wednesday, February 18, 2026
21.4 C
Raipur

NSUI NEWS : NSUI का बड़ा एक्शन: प्रदेश कार्यकारिणी बैठक से नदारद 84 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब

NSUI NEWS : रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ ने 12 अगस्त 2025 को हुई प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 84 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह बैठक प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी, जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी। लेकिन कार्यक्रम के दौरान कई प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और जिला अध्यक्ष नदारद रहे।

NSUI NEWS : कौन रहे गैरहाज़िर

NSUI NEWS : बैठक में अनुपस्थित 3 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 प्रदेश महासचिव, 50 सचिव और 17 जिलाध्यक्षों को नोटिस थमाया गया है। इनमें सोनू साहू, हरजीत कौर, पूर्णिमा साहू, अमन विश्नोई, फरहान अहमद, मनोहर सेठिया, गगन जैन, सरफराज खान सहित कुल 84 नाम शामिल हैं।

NSUI NEWS : 48 घंटे की मोहलत

NSUI NEWS : NSUI के प्रभारी महामंत्री (संगठन) हेमंत पाल के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी अनुपस्थित पदाधिकारी 48 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

NSUI NEWS : अनुशासन पर सख्ती

NSUI NEWS : NSUI ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता और जिम्मेदारियों से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन का कहना है कि महत्वपूर्ण बैठकों में अनुपस्थिति से कार्यप्रणाली पर नकारात्मक असर पड़ता है, इसलिए इस बार सख्त रुख अपनाया गया है।

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का बड़ा बयान! बोले- सर्वस्पर्शी होगा बजट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता...

M.P News : इंदौर में हाई वोल्टेज ड्रामा! 400 केवी टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे तक चला तनाव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में...

M.P Crime : भोपाल में क्रिप्टो कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगी, 4.25 लाख रुपये पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में साइबर ठगी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds